ग्रेटर नोएडा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (06 मई 2025): ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र से जमीन विवाद को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट और हवाई फायरिंग में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 01 मई को वादी ने थाना दनकौर में सूचना दी थी कि जब वह अपने परिजनों के साथ खेत पर काम कर रहा था, तभी कुछ आरोपी वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि झगड़े के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
वादी की शिकायत के आधार पर थाना दनकौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 05 मई को इस मामले में शामिल आरोपियों सुमित मावी और करणवीर को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ग्रामीण इलाके में इस घटना के बाद से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस ने मौके पर गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।