नोएडा की विंडसर कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट, 19 कर्मचारी घायल, 3 गंभीर | क्या है पूरा मामला?

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (26 अप्रैल, 2025): नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की विंडसर कंपनी में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कंपनी में दो स्टीम बॉयलर फटने से 19 कर्मचारी घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में आवाज सुनाई दी और कंपनी की बिल्डिंग के शीशे टूट गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से अधिकतर को मामूली चोटें आई हैं, जबकि तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद तुरंत घायलों को नोएडा के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

घायल कर्मचारियों में सचिन, कुलदीप, रविकांत, आकाश, मोहित, आलम, प्रकाश, सीमा, आशा रानी, भूमि, कल्प सिंह, प्रमोद, रजनीश, लोकेश, सतेंद्र, पुष्पेंद्र और अतुल शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल पंकज, मनोज पासवान और सुनीता का इलाज आईसीयू में जारी है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में बॉयलर फटने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल तकनीकी टीम घटना की जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।