Breaking News: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की रिहायशी कॉलोनी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (24 अप्रैल 2025): नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के अंकुर एनक्लेव इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री से बुरी तरह झुलसा हुआ एक व्यक्ति बाहर भागता हुआ देखा गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों और दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में कई लोगों के झुलसने की सूचना है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री आवासीय इलाके में अवैध रूप से चलाई जा रही थी और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।
यह घटना न केवल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी सवाल खड़े करती है कि रिहायशी इलाकों में खतरनाक फैक्ट्रियाँ कैसे चलाई जा रही हैं। फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है और सुरक्षा जांच जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।