पहलगाम आतंकी हमले को लेकर क्या बोले BJP सांसद मनोज तिवारी, कश्मीर की शांति बर्दाश्त नहीं!
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (24 अप्रैल 2025): पहलगाम आतंकी हमले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हाल ही में शांतिपूर्ण चुनाव हुए थे, जिससे वहां का माहौल बेहद सकारात्मक हो गया था। तिवारी ने बताया कि वे खुद 15 अप्रैल को पहलगाम में मौजूद थे और वहां के स्थानीय लोग पूरी तरह से सुकून में थे। उन्होंने कहा कि यह हमला इस ओर इशारा करता है कि कुछ ताकतों को कश्मीर की यह खुशहाली रास नहीं आ रही। ऐसी घटनाएं कश्मीर को दोबारा अस्थिर करने की साजिश का हिस्सा है।
मनोज तिवारी ने कहा कि जिन लोगों ने कश्मीर में अमन बहाल होते देखा, वे इसे बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। शांतिपूर्ण चुनाव और स्थानीय जनता की भागीदारी से जो उम्मीदें बनी थीं, उन्हें कुचलने के लिए यह बर्बर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि देश को एकजुट होकर इन साजिशों का मुकाबला करना होगा। तिवारी ने केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि ऐसे तत्वों को माफ नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाने की अपील की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।