नई दिल्ली (24 अप्रैल, 2025): पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें आतंकी संगठन ISIS कश्मीर का नाम सामने आया है।
गंभीर ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने इस धमकी भरे मेल को लेकर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि, “हमें गौतम गंभीर से जुड़े एक ईमेल आईडी पर धमकी भरे मेल की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।”
गौरतलब है कि गौतम गंभीर ना सिर्फ क्रिकेट जगत का बड़ा नाम रहे हैं, बल्कि राजनीति में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। सांसद रहते हुए उन्होंने दिल्ली के कई मुद्दों पर खुलकर आवाज़ उठाई थी। अब भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में भी वह सक्रिय हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।