ग्रेटर नोएडा (22 अप्रैल 2025): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब जेवर कस्बा निवासी सर्वेश अपने किसी रिश्तेदार से मिलने रबूपुरा आए हुए थे।
जानकारी के अनुसार, सर्वेश जब रबूपुरा ऑटो स्टैंड से उतरकर पैदल अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सर्वेश सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर अवस्था में ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
मृतक के भाई, छंगा ने रबूपुरा कोतवाली में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जता रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताया है और क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।