नई दिल्ली (22 मार्च 2025): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट आज, 22 अप्रैल 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि लंबे इंतज़ार के बाद अब उनके भविष्य की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। इस बार शक्ति दुबे ने देशभर में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार को गौरवान्वित किया है बल्कि देशभर के युवाओं को भी प्रेरणा दी है। आयोग की ओर से जारी अंतिम मेरिट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों के नाम हैं, उन्हें विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए नियुक्ति दी जाएगी।
इस साल कुल 1056 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य सेंट्रल ग्रुप ‘ए’7 और ग्रुप ‘बी’ सेवाएं शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अब सेवाओं के अनुसार ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा, जो देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में आयोजित की जाएगी। इस बार की भर्ती प्रक्रिया काफी व्यवस्थित और पारदर्शी रही, जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था और कई चरणों में चयन प्रक्रिया को पार किया।
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है। इस वर्ष इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक चली थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 16 जून 2024 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 1 जुलाई 2024 को घोषित हुआ था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिला, जो 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 9 दिसंबर 2024 को आए, जिसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हुई।
फाइनल चयन सूची तैयार करने से पहले कुल 2845 अभ्यर्थियों को पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यह इंटरव्यू 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित किए गए। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर ली गई, जिसमें कुल 1056 अभ्यर्थियों को विभिन्न सेवाओं के लिए सफल घोषित किया गया। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट upsc.gov.in वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में देख सकते हैं, जिसमें उनके रोल नंबर और नाम दर्ज हैं।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया भी काफी आसान रखी गई है। अभ्यर्थियों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘What’s New’ सेक्शन में जाना होगा, जहां रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके वे पूरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। लिस्ट में नाम या रोल नंबर खोजकर अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे चयनित हुए हैं या नहीं।
UPSC Toppers 2025: आईएएस बनने जा रहे टॉप 10 अधिकारियों के नाम।
1. 0240782 = शक्ति दुबे (Shakti Dubey)
2. 0101571 = हर्षिता गोयल (Harshita Goel)
3. 0867282 = डोंगरे अर्चित पराग (DONGRE ARCHIT PARAG)
4. 0108110 = शाह मार्गी चिराग (SHAH MARGI CHIRAG)
5. 0833621 = आकाश गर्ग (AAKASH GARG)
6. 0818290 = कोमल पुनिया (KOMAL PUNIA)
7. 6902167= आयुषी बंसल (AAYUSHI BANSAL)
8. 6613295= राज कृष्ण झा (RAJ KRISHNA JHA)
9. 0849449= आदित्य विक्रम अग्रवाल (ADITYA VIKRAM AGARWAL)
10. 5400180 = मयंक त्रिपाठी (MAYANK TRIPATHI

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।