नई दिल्ली (22 अप्रैल, 2025): नोएडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना फेस-1 पुलिस और नार्कोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी 21 अप्रैल 2025 को की गई।
गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेश पुत्र अवधेश है, जो सेक्टर-10 स्थित जे.जे. कॉलोनी का रहने वाला है और उसकी उम्र 34 वर्ष है। पुलिस ने उसे बिजली घर के पास से पकड़ा और उसके कब्जे से 6 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की बाजार में कीमत लगभग 65,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, राजेश पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी और अवैध गतिविधियों के तहत कुल 7 मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। वह पहले भी नशे के व्यापार में लिप्त पाया जा चुका है।
गौरतलब है कि नोएडा पुलिस लगातार नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है और यह कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है। पुलिस ने कहा है कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और युवाओं को नशे से बचाने के लिए ठोस प्रयास जारी रहेंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।