नई दिल्ली (22 अप्रैल, 2025): दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कल राजधानी का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में रात के समय कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली कटौती की इन घटनाओं पर आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को घेरते हुए कहा कि जब दिल्ली वासी बिजली संकट से जूझ रहे हैं, तब मुख्यमंत्री का यह कहना कि “दिल्ली में कोई पावरकट नहीं है, लोग तो खुद मोमबत्ती जलाकर कैंडल लाइट डिनर कर रहे हैं”, बेहद असंवेदनशील और जनता का मज़ाक उड़ाने जैसा है।
आतिशी ने कहा कि रेखा गुप्ता को जनता की तकलीफों को समझना चाहिए और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गर्मी के इस मौसम में जब लोगों को राहत की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब बिजली व्यवस्था फेल हो रही है।
विपक्ष ने सरकार से मांग की है कि बिजली आपूर्ति को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं और किसी भी तरह से जनता को राहत दी जाए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।