सनातन की पताका लिए निकलेंगे बागेश्वर बाबा, 140 किलोमीटर की पदयात्रा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (20 अप्रैल, 2025): बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर धर्म, एकता और सनातन संस्कृति का संदेश लेकर सड़क पर उतर रहे हैं। इस बार वे दिल्ली से वृंदावन तक ‘सनातन जोड़ो यात्रा’ निकालने जा रहे हैं, जिसकी दूरी लगभग 140 किलोमीटर होगी और यह यात्रा 8 दिनों तक चलेगी।

इस पदयात्रा का शुभारंभ 20 अक्टूबर से होगा। इसका मुख्य उद्देश्य है भारत को एक हिंदू राष्ट्र के रूप में एकजुट करना, जातिवाद और भेदभाव को समाप्त करना और सनातन धर्म को जोड़ना। बाबा बागेश्वर का कहना है कि वे इस यात्रा के माध्यम से देशभर के करोड़ों हिंदुओं को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करेंगे।

यात्रा में हर दिन धर्मसभा, भजन-कीर्तन, और सामाजिक समरसता के संदेश होंगे। बाबा का यह कदम न केवल धार्मिक चेतना को जगाएगा, बल्कि सामाजिक बदलाव की नींव भी रखेगा।

देशभर के श्रद्धालु इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होने को तैयार हैं। दिल्ली की धरती से शुरू होकर वृंदावन की पवित्र भूमि तक यह यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, सनातन संस्कृति को जोड़ने और बचाने का।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।