श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, 15 प्रखंडों से जुटेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (19 अप्रैल 2025): श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आगामी 20 अप्रैल को नोएडा में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्टर-12 में आयोजित प्रेस वार्ता में साझा की गई। बजरंग दल के महानगर संयोजक सुमित कुमार ने बताया कि यह शोभा यात्रा नगर की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का प्रतीक होगी, जिसमें नोएडा महानगर के सभी 15 प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

प्रेस वार्ता में सुमित कुमार ने बताया कि सभी कार्यकर्ता 20 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे सेक्टर-63ए में एकत्र होंगे। यहां प्रांत और महानगर स्तर के गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया जाएगा, जिसके पश्चात प्रांत मंत्री श्री राजकुमार डूंगर जी यात्रा की रूपरेखा और उद्देश्य पर संबोधन देंगे। इसके बाद शोभा यात्रा बहलोलपुर चौकी से प्रारंभ होकर चोटपुर पुस्ता, बहलोलपुर गढ़ी, चौखंडी गोलचक्कर, ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-67, गढ़ी चौखंडी पुलिस चौकी, पर्थला चौकी, सेक्टर-122, यदु पब्लिक स्कूल, सर्फाबाद और होशियारपुर होते हुए बिलाबॉन्ग स्कूल के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर पर संपन्न होगी।

बजरंग दल ने समस्त हिंदू समाज से इस पावन शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। संगठन द्वारा सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी भक्त जन श्रद्धा भाव के साथ इस पर्व का आनंद उठा सकें।

प्रेस वार्ता के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें महानगर अध्यक्ष व प्रांत उपाध्यक्ष छाया सिंह, विभाग मंत्री ललित, जिला मंत्री दिनेश महावर, उपाध्यक्ष सत्यवीर, उपाध्यक्षा अनुराधा, सह मंत्री राजीव, प्रवेश, धर्म प्रसार प्रमुख जितेंद्र, विधि प्रकोष्ठ प्रमुख विपुल जौहरी, नितेश और राहुल दुबे प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने शोभा यात्रा की सफलता के लिए सहयोग का आग्रह करते हुए इसे धर्म और संस्कृति का उत्सव बताया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।