ग्रेटर नोएडा (19 अप्रैल 2025): ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक महिला की दहेज प्रताड़ना के चलते मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतका खुशबू की शादी करीब 4 साल पहले ककोड़ कोतवाली के कुटवाया गांव निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। खुशबू के पिता सुरेंद्र ने बताया कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। सुरेंद्र ने बताया कि कुछ महीने पहले आरोपियों ने खुशबू को मारपीट कर मायके भेज दिया था। इसके बाद भी फोन पर धमकियां जारी रहीं। परेशान होकर खुशबू ने 12 अप्रैल को जहर खा लिया। परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात को उसकी मौत हो गई।
घटना के 6 दिन बाद पुलिस ने पति धर्मेंद्र, सास सुंदरवती, ननद सुदेश, ननदोई प्रमोद और रामेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।