क्या दिल्ली में हिंदू होना गुनाह है? सीलमपुर की घटना पर भड़के डॉ. ए.पी. सिंह
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (19 अप्रैल 2025): दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हाल ही में एक 17 वर्षीय हिंदू युवक की निर्मम हत्या ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय हिंदू निवासियों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि बीते कुछ समय से एक विशेष समुदाय के लोग लगातार हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिनों में छह हिंदू युवकों की हत्या एक समुदाय विशेष के आरोपियों द्वारा की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर हिंदू समाज में गहरी नाराजगी है और लोगों में भय का माहौल बन गया है। कई परिवार तो अपने घरों पर “यह मकान बिकाऊ है” के पोस्टर लगाकर क्षेत्र से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
इसी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ए.पी. सिंह ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि, “क्या अब दिल्ली में हिंदू होना गुनाह हो गया है? हम सर्व धर्म समभाव की बात करते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि आज हिंदू अपने ही देश की राजधानी में असुरक्षित महसूस कर रहा है।”
डॉ. सिंह ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को तत्काल रोका जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसका नकारात्मक संदेश पूरे देश में जाएगा और सामाजिक समरसता को गहरा आघात पहुंचेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि “यह देश हिंदुओं का है, वे यहीं पैदा हुए हैं, उनके पूर्वजों की मिट्टी यहां की है, तो उन्हें आखिरकार क्यों अपने ही घर छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है?”
सीलमपुर की घटना अब एक स्थानीय विवाद न रहकर एक राष्ट्रीय चिंता का विषय बन गई है। यह जरूरी है कि दिल्ली की सरकार, पुलिस और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लें और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करें, चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय का हो। तभी जाकर देश में असली धर्मनिरपेक्षता और इंसाफ की भावना मजबूत हो पाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।