नई दिल्ली (18 अप्रैल, 2025): दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 17 वर्षीय किशोर कुणाल की कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब कुणाल किसी काम से बाहर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या के पीछे समुदाय विशेष के लोगों का हाथ होने का आरोप लगाया है।
मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।