चुहड़पुर में अवैध खोखों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (18 अप्रैल 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को चुहड़पुर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अर्बन सर्विस विभाग की टीम ने इलाके में फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया, जिसके तहत करीब 20 अवैध खोखों को ध्वस्त किया गया और 9 काउंटर जब्त किए गए।
यह कार्रवाई अर्बन सर्विस विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान और मैनेजर शुभांगी तिवारी के नेतृत्व में की गई। मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती रही, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति से निपटा जा सके।
चुहड़पुर क्षेत्र में अवैध रूप से खोखे लगाए जाने के कारण स्थानीय लोगों को काफी समय से असुविधा हो रही थी। इन खोखों के कारण न केवल सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैल रही थी, बल्कि सड़कों पर यातायात जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी।
स्थानीय निवासियों ने कई बार प्राधिकरण से इस समस्या को लेकर शिकायतें की थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण के ओएसडी जितेंद्र गौतम ने इस मुद्दे पर सख्त रवैया अपनाते हुए स्पष्ट किया कि अवैध कब्जे और अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयों का सिलसिला जारी रहेगा और दोषियों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्राधिकरण का यह कदम शहर को स्वच्छ और सुगम यातायात व्यवस्था वाला बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।