नोएडा-गाजियाबाद को कैलाश अस्पताल की बड़ी सौगात, डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (16 अप्रैल, 2025): नोएडा और गाजियाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी है। 16 अप्रैल 2025 को कैलाश अस्पताल के निदेशक डॉ. एल.पी. शर्मा ने दो नए अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटरों का उद्घाटन किया। ये सेंटर यु.जी.एफ.-09, अजनारा आर्केड, क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद और शॉप नं.-19, गौर सिटी चौराहा मार्केट, गौर सिटी-2, नोएडा में शुरू किए गए हैं।

इन सेंटरों के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर और सटीक जांच सुविधाएं मिलेंगी। यह सुविधा कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स और एन.ए.बी.एल. से मान्यता प्राप्त लैब नेटवर्क द्वारा संचालित की जा रही है, जो विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए जाना जाता है।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 से गौर सिटी में पहला सेंटर सफलतापूर्वक चल रहा है और लोगों को तेज और सटीक रिपोर्ट समय पर मिल रही है। इन दोनों नए सेंटरों के साथ अब यह नेटवर्क और मजबूत हो गया है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि यह नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर के बाद अब देश के अन्य शहरों में भी फैलाया जाएगा। डायग्नोस्टिक सेंटर में अत्याधुनिक तकनीक, 60 मिनट में रिपोर्ट, प्रशिक्षित स्टाफ, फ्री हेल्थ चेकअप पैकेज और ई-मेल/व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट की सुविधा जैसी सेवाएं शामिल हैं।

डॉ. ऋतु बोहरा ने जानकारी दी कि यह नोएडा की पहली ड्राई बायोकेमिस्ट्री तकनीक है, जो पर्यावरण के अनुकूल है और सटीक परिणाम देती है।

इस मौके पर डॉ सोनाली जैन, डॉ सुनील, आर.बी. सिंह सहित अस्पताल के कई कर्मचारी मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।