नोएडा में भीषण गर्मी को देखते हुए 6 जगहों पर वॉटर एटीएम शुरू | नोएडा प्राधिकरण
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (07 अप्रैल, 2025): गर्मी के मौसम को देखते हुए नोएडा क्षेत्र में आम जनता को राहत देने के लिए नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग ने एक सराहनीय पहल की है। विभाग द्वारा 6 स्थानों पर वॉटर एटीएम स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को नि:शुल्क ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
इन वॉटर एटीएम को सेक्टर-37, 33, 12/22, 64, 45 और ग्राम नगला चरणदास औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में पहले से ही स्थापित कर सक्रिय कर दिया गया है। पहले इनका संचालन प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 12 बजे और शाम 5 बजे से 8 बजे तक होता था, लेकिन अब लोगों की सुविधा के लिए इसका समय बढ़ा दिया गया है।
अब यह वॉटर एटीएम प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक यानी कुल 12 घंटे तक संचालित होंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। यह नई व्यवस्था 9 अप्रैल 2025 से प्रभाव में आ गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।