‘मानवता की सेवा की मिसाल’: राजीव अग्रवाल ने ‘अंतिम निवास’ को दान किया अत्याधुनिक शव वाहन
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा, (5 अप्रैल 2025): समाजसेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए नोएडा के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी राजीव अग्रवाल ने नवरात्रों की अष्टमी के पावन अवसर पर ‘अंतिम निवास’ सेवा केंद्र को एक अत्याधुनिक फोर्स एम्बुलेंस शव वाहन दान किया। ‘अंतिम निवास’, जिसे नोएडा लोक मंच द्वारा संचालित किया जाता है, मृतकों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए समर्पित एक सेवा केंद्र है, जो समाज के जरूरतमंद वर्ग को समर्पण के साथ हर संभव सहायता प्रदान करता है। यह नया शव वाहन विशेष रूप से अंतिम यात्रा की गरिमा बनाए रखने हेतु डिज़ाइन किया गया है और नोएडा सहित आसपास के क्षेत्रों में नि:शुल्क सेवा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर राजीव अग्रवाल ने कहा, “मानवता की सच्ची सेवा वही है, जो जीवन के अंतिम क्षणों तक साथ निभाए। ‘अंतिम निवास’ का कार्य अत्यंत प्रेरणादायक है और मुझे इस पुण्य कार्य में सहयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, यह मेरे लिए गर्व की बात है।” नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश कुमार सक्सेना ने राजीव अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शव वाहन के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को समय पर और सम्मानजनक अंतिम संस्कार की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे सामाजिक समरसता और सेवा भावना को नई दिशा मिलेगी।
इस प्रेरणादायक पहल के शुभ अवसर पर कई गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से चंचल अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल, फोनरवा के लीगल सेक्रेटरी टी. सी. गौर, एस. के. जैन, नरेश कुचल (व्यापार मंडल), राजीव सेठ, दीपक कुमार, भूषण शर्मा, रूपेश, मनीषा, मुकेश शर्मा, गौरव दुबे तथा नोएडा लोक मंच के अन्य पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।
यह समाजसेवा का अद्वितीय उदाहरण न केवल जरूरतमंदों को राहत प्रदान करेगा, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा के नए मानदंड भी स्थापित करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।