ग्रेटर नोएडा (4 अप्रैल 2025): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 46 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। यह हादसा झाझर रोड पर हुआ, जब तेज रफ्तार कैंटर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान हरिओम के रूप में हुई है, जो गांव म्याना के निवासी थे। बताया जा रहा है कि हरिओम गुरुवार को बाइक से बुलंदशहर गए थे और रात के समय लौटते हुए इस दुर्घटना का शिकार हो गए। जब वह झाझर रोड पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।
हरिओम की मौत से उनके परिवार में शोक की लहर है। उनके करीबी और रिश्तेदारों का कहना है कि वह एक बहुत ही नेक और जिम्मेदार व्यक्ति थे। उनकी अचानक हुई मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।l पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस हादसे से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वह पुलिस को सूचित करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।