नोएडा (31 मार्च, 2025): गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें अवैध वाहन संचालन पर सख्त कार्रवाई होगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडे ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता आम लोगों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान की निगरानी मुख्यालय स्तर से की जाएगी और हर शुक्रवार को परिवहन विभाग मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट सौंपेगा।

नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं
अभियान के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी नाबालिग वाहन न चलाए। सड़क हादसों को रोकने के लिए सभी टेंपो और ई-रिक्शा चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा।
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम पूरे जिले में सक्रिय रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह अभियान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोगों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव देने के लिए चलाया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।