मीट की दुकानों पर नाम लिखवाने की राजनीति कर रही भाजपा: प्रियंका कक्कड़, AAP

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (31 मार्च 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मीट-मुर्गे की दुकानों के आगे दुकानदारों के नाम लिखवाने की कोशिश कर रही है, जो ‘नाम और छुआछूत’ की राजनीति को बढ़ावा देने जैसा है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “भाजपा चाहती है कि पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक समुदायों के दुकानदारों के नाम सार्वजनिक किए जाएं, ताकि उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचे। अगर भाजपा सच में पारदर्शिता चाहती है, तो देश के बैंक डिफॉल्टरों के नाम भी सार्वजनिक करे, जिन्होंने हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया है।”

केएफसी और मैकडोनाल्ड्स पर नहीं दिखती भाजपा की सख्ती

प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ छोटे दुकानदारों को निशाना बनाती है, लेकिन केएफसी और मैकडोनाल्ड्स जैसी बड़ी कंपनियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा त्योहारों के दौरान जानबूझकर ऐसे विवाद खड़े करती है ताकि समाज में विभाजन पैदा हो।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।