नोएडा पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, 3 मोबाइल और अवैध चाकू बरामद

नोएडा, (30 मार्च 2025): थाना फेस-2 पुलिस ने ईदगाह तिराहे के पास से मोबाइल चोर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी के मोबाइल फोन के साथ इलाके में घूम रहा है। जब पुलिस ने दीपक को पकड़ा, तो उसके कब्जे से 03 चोरी के मोबाइल फोन और 01 अवैध चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि दीपक कुमार नोएडा और आसपास के NCR क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडियों और साप्ताहिक बाजारों में लोगों के मोबाइल फोन चुराने का काम करता था। वह खासकर महिलाओं को टारगेट करता था और उनके ध्यान भंग होने पर उनका मोबाइल चुराकर तुरंत गायब हो जाता था।

आरोपी चोरी किए गए मोबाइल फोन को फर्रुखाबाद लेकर जाता था और वहां उन्हें सस्ते दामों में बेच देता था। दीपक का कोई निश्चित ग्राहक नहीं था, वह जहां भी अच्छा दाम मिलता, वहां मोबाइल बेच देता था। पुलिस के मुताबिक, दीपक अपने अपराधों को छुपाने के लिए हमेशा अपना स्थान बदलता रहता था और पकड़े जाने के डर से वह अपने पास एक अवैध चाकू भी रखता था, जिसका इस्तेमाल वह लोगों को डराने-धमकाने और मोबाइल चोरी करने में करता था।

पुलिस ने दीपक के खिलाफ कई आपराधिक मामलों की जानकारी दी है, जिनमें मोबाइल चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।