दिल्ली में पावर कट्स को लेकर आतिशी का BJP पर प्रहार, सरकार चलाने की योग्यता नहीं!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (31 मार्च, 2025): दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने दिल्ली में बढ़ते पावर कट्स पर भाजपा सरकार को कड़ी आलोचना की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि दिल्ली में एक समय लंबे पावर कट्स आम थे, लेकिन 10 साल पहले, जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने, तब से स्थिति बदल गई और दिल्ली में 24 घंटे बिजली आने लगी।
आतिशी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में अब फिर से पावर कट्स की समस्या आ गई है। उनका कहना था कि 10 साल पहले दिल्ली में इनवर्टर जैसे उपकरण घर-घर में होते थे क्योंकि पावर कट्स के कारण लोग इनका इस्तेमाल करते थे। लेकिन केजरीवाल सरकार बनने के बाद दिल्ली में बिजली की स्थिति सुधरी और अब दिल्ली देश का एकमात्र राज्य बन गया था जहां 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाती थी।
उन्होंने केंद्र सरकार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली की वितरण कंपनियां देश में पहले स्थान पर हैं और 24 घंटे बिजली मिल रही है। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद, केवल एक महीने में ही दिल्ली के कई इलाकों में पावर कट्स की शिकायतें आनी लगी हैं।
आतिशी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार को चलाने की योग्यता नहीं है और वह विभागों का सही तरीके से संचालन नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल पैसा कमाने में लगी रहती है, जबकि आम आदमी पार्टी ने यह साबित कर दिया कि 24 घंटे बिजली देना संभव है।
आतिशी ने अंत में कहा कि यह पावर कट्स कोई शेड्यूल पावर कट्स नहीं बल्कि भाजपा की सरकार की मिसमैनेजमेंट का नतीजा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।