नई दिल्ली (31 मार्च 2025): नई दिल्ली के नारायणा इलाके में शनिवार देर रात करीब 2:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार सियाज कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस भयानक दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है।
मीडिया को पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान लक्षित नेगी (22) और यश वर्मा (21) के रूप में हुई है। लक्षित हरिनगर निवासी थे और पारिवारिक व्यवसाय में कार्यरत थे, जबकि यश वर्मा स्टील के पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े थे। दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे थे, जब यह भयानक घटना घटी।
इस हादसे में घायल दो अन्य युवकों की पहचान यश गुप्ता (22) और हिमांशु (23) के रूप में हुई है। यश गुप्ता कपड़े की फैक्ट्री में काम करते हैं, जबकि हिमांशु तिहाड़ गांव का निवासी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, हालांकि शुरुआती जांच में तेज गति के कारण नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार चालक ने संभवतः नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सीधे पेड़ से जा टकराई। इस भीषण टक्कर के चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवकों को गंभीर चोटें आईं। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।