भाजपा जिला संगठन ने जनसम्पर्क अभियान में बांटी सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (30 मार्च 2025): भाजपा जिला गौतमबुद्ध नगर ने 29 मार्च को घर-घर जनसम्पर्क अभियान चलाकर 1116 बूथों पर भाजपा संगठन और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों से भरे पत्रक व पुस्तिकाएं वितरित कीं, ताकि जनता को सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर सूरजपुर मंडल के सूरजपुर कस्बे में भाजपा जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा के निवास स्थान पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। अभियान के तहत सूरजपुर के बूथ संख्या 580 से 588 तक जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में घर-घर संपर्क कर पत्रक वितरित किए गए।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी थी और माफियाओं तथा बदमाशों का खौफ था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की स्थापना हुई है। आज अपराधियों में कानून का भय है और प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे प्रदेश के गाँवों और नगरों में तेज़ी से विकास हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में अपने व्यावसायिक संस्थान स्थापित कर रहे हैं, जिससे युवाओं को रोज़गार के अवसर मिल रहे हैं। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनकर तैयार हो चुका है, जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को रोज़गार मिलेगा और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। अभिषेक शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 2027 के चुनावों के लिए अभी से जुट जाएं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।

इस जनसम्पर्क अभियान में प्रमुख रूप से जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र भाटी, इन्द्र नागर, अरुण शर्मा, कपिल भाटी, भूदेव शर्मा, जयदेव शर्मा, रवि जिन्दल, ओमकार भाटी, मनोज भाटी, अर्पित तिवारी, मनोज प्रधान, सुनील सौनक, राजेश ठेकेदार, श्यामवीर भाटी, विशाल कुमार, बीजेन्द्र मुद्ग़ल, योगेश अग्रवाल, अशोक रावल, अमन कौशिक, मानकचंद शर्मा, देवा पंडित सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।