ग्रेटर नोएडा (29 मार्च 2025): शुक्रवार, 28 मार्च को सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क के प्रांगण में भारतीय नववर्ष स्वागत मेला उमंग 2082 का शुभारंभ मेला अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने नारियल फोड़कर किया। पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें आरती गुप्ता प्रथम, वंश गुप्ता द्वितीय एवं श्वेता पांडे तृतीय रहे। दूसरी प्रतियोगिता मिले सुर मेरा तुम्हारा में कुल 48 प्रतियोगियों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख हरीश रौतेला ने अपने प्रेरक उद्बोधन में बताया कि युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से परिचित करने का सुंदर प्रयास है। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है और इसी दिन स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना की गई थी तथा संघ संस्थापक डॉक्टर केशव बलीराम हेडगेवार की जन्मतिथि भी इसी दिन है।

बता दें कि भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के अन्तर्गत, भारतीय पर्व आयोजन समिति के तत्वावधान में भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव “उमंग 2082” का आयोजन 28 मार्च से 31 मार्च 2025 तक सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सौरभ बंसल, डॉ नीरज कौशिक, विवेक अरोरा गगन मिश्रा, राजेंद्र सोनी, आनंद मिश्रा तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।