उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की बेमिसाल सेवा और सुशासन को लेकर पत्रकार वार्ता

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29 मार्च 2025): 28 मार्च 2025 को दादरी ब्लॉक में प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की बेमिसाल सेवा और सुशासन पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वार्ता में गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गाँवों से लेकर शहरों तक अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास को बढ़ावा दिया है। उन्होंने बताया कि 24 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल और अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और कार्यों को साझा करेंगे।

दादरी के विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने वार्ता में भाग लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश में सुशासन, विकास और रोजगार के मुद्दों पर जोर दिया। उनके अनुसार, इन 8 वर्षों में प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण, विश्व का सबसे भव्य महाकुंभ, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

जिला अध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार, अराजकता, लूट और अपहरण जैसी घटनाओं से जनता त्रस्त थी, लेकिन आज प्रदेश देश में विकास के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर कर सामने आया है। उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश में विश्वस्तरीय हाईवेज़, एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, और गाँवों-शहरों का निरंतर विकास हो रहा है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी, जिला महामंत्री योगेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल, पंकज रावल, अभिषेक कौशिक, भाजपा नेता अरुण शर्मा, ओमकार भाटी, अखिलेश नागर, सिंगगा पंडित और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के कार्यों और योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाते हुए प्रदेश सरकार के साथ मिलकर विकास कार्यों को और भी गति देने का संकल्प लिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।