चैत्र नवरात्रि पर अवकाश की मांग, विश्व हिंदू परिषद ने CM रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (29 मार्च, 2025): विश्व हिंदू परिषद (विहिप) दिल्ली प्रांत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। यह दिन चैत्रीय नवरात्रि के प्रथम दिन के रूप में मनाया जाता है, जिसे हिंदू समाज के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2002 में गजट नंबर 5127 के माध्यम से हिंदू नववर्ष को मान्यता दी थी। इसी आधार पर 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए, ताकि समाज अपनी परंपराओं को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सके।
विहिप ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस अनुरोध पर सकारात्मक निर्णय लेंगी और हिंदू समाज की आस्था का सम्मान करते हुए आवश्यक कदम उठाएंगी।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।