जेवर पुलिस ने मुठभेड़ में घायल आरोपी समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (28 मार्च 2025): थाना जेवर पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। जिसमें एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च को थाना जेवर पुलिस द्वारा खुर्जा अण्डर पास के नीचे चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से मोटर साइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिन्हे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया। वह नही रूके और नीमका से साबौता जाने वाली सर्विस रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस द्वारा शक होने पर पीछा किया। मोटरसाइकिल सवार द्वारा अपने आपको घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 01आरोपी गोली लगने से घायल व गिरफ्तार जिसकी पहचान नफीस निवासी मो0 काजीबाडा कस्बा व थाना जेवर गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुऊ तथा घायल के साथी सलमान निवासी मो0 किला कालोनी कस्बा व थाना जेवर गौतमबुद्ध नगर को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आरोपियो के कब्जे से 07 मोबाईल (चोरी के), एक चोरी की मोटरसाईकिल (हरियाणा से चोरी), एक तमंचा .315 बोर एक जिंदा कारतूस .315 बोर व एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।