पत्नी ने साथ जाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने चलाई गोली

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (27 मार्च 2025): ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 25 मार्च का है, जब पीड़िता पिंकी (36) अपने भाई से मिलने पुराना हैबतपुर जा रही थी। इसी दौरान उसका पति हेतराम (पुत्र मुंशीलाल) वहां पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। पत्नी के इनकार करने पर गुस्साए हेतराम ने अपने पास मौजूद तमंचे से उस पर गोली चला दी, जो उसके हाथ में जाकर लगी। गोली लगते ही पिंकी घायल होकर गिर गई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 26 मार्च को हिण्डन नदी पुल के नीचे चार मूर्ति के पास से हेतराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।