नोएडा में कवि कुमार विश्वास के आवास के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल, सुरक्षा गार्डों पर लगे आरोप!

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (27 मार्च 2025) : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नोएडा स्थित सुप्रसिद्ध कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास के आवास के बाहर एक युवक की पिटाई होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना उनके घर के पास चौराहे पर हुई, जहां उनके सुरक्षा गार्डों ने कथित रूप से एक व्यक्ति को लात-घूंसे और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा।

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस घटना पर सवाल खड़े कर रहे हैं और सुरक्षा गार्डों की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उनके सुरक्षा गार्डों पर मारपीट के आरोप लगे हैं। इससे पहले गाजियाबाद में भी एक डॉक्टर के साथ कथित रूप से उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया था।

टेन न्यूज की टीम ने इस मामले को लेकर नोएडा के सेक्टर 20 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला से संपर्क किया। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि फिलहाल वे एक एक्सीडेंट केस में व्यस्त हैं और जल्द ही इस मामले पर विस्तृत जानकारी देंगे।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सुरक्षा कर्मियों की मनमानी करार दे रहे हैं, तो कुछ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या यह वाकई सुरक्षा गार्डों की गलती थी या फिर इसके पीछे कोई और कारण था।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।