ग्रेटर नोएडा (25 मार्च 2025): भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि संचालन का जिम्मा ज़िला महामंत्री मनोज गर्ग और धर्मेन्द्र कोरी ने संभाला।
बैठक में प्रदेश सरकार के 8 साल की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को 2027 के चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रदेश सरकार की आठ साल की बेमिसाल उपलब्धियों को लेकर जनपद में जन जागरूकता अभियान चलाएं। यह अभियान 14 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार के कार्यों को साझा करेंगे और उनका समर्थन प्राप्त करेंगे।
इसके अलावा, बैठक में 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर पर जनता के साथ मिलकर सुनने और इस कार्यक्रम की तस्वीरें नमों ऐप और सरल ऐप पर अपलोड करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी पार्टी स्थापना दिवस (6 अप्रैल) और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए तैयार रहने की अपील की।
बैठक में जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सतेन्द्र नागर, सेवानन्द शर्मा, पवन रावल, पवन नागर, वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, रिंकु भाटी, अर्पित तिवारी, अमित शर्मा, विकास चौधरी, राज नागर, मुकेश चौहान, महेंद्र नागर, देवेंद्र त्यागीं, ओमकार भाटी, ईश्वर वर्मा, रजनी तोमर, मनोज प्रधान, आनंदवर्धन चंदेल, वरुण धीमान, श्यामवीर भाटी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की योजनाओं को सही तरीके से लागू करने का संकल्प दिलाया गया, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी को विजयी बनाया जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।