अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगियों को सम्मानित कर रही बीजेपी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (22 मार्च 2025): अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा “अटल स्मृति संकल्प एवं संपर्क अभियान” के तहत उन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने किसी भी माध्यम से अटल जी के साथ कार्य किया या उनके विचारों को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।

गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान जिलेभर में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 21 मार्च को भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, पूर्व प्रदेश मंत्री हरिश्चंद्र भाटी एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश गौतम को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रणीत भाटी और वरिष्ठ भाजपा नेता हरिश्चंद्र भाटी ने पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका संगठन कौशल और समर्पण भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और स्मृतियों को संजोने का यह प्रयास हमें उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं के योगदान को सराहा और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से आनंदवर्धन चंदेल, गुरुदेव भाटी, वीरेंद्र भाटी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, कर्मवीर आर्य, अरुण प्रधान, मुकेश दीक्षित, अर्पित तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उन कवियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने किसी न किसी रूप में अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरणा ली या उनके साथ कार्य किया। अटल जी के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के इस अभियान को कार्यकर्ताओं ने सराहा और इसे ऐतिहासिक पहल बताया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।