जब अफसरों ने BJP की नहीं सुनी, तो याद आया लोकतंत्र: सौरभ भारद्वाज

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (20 मार्च 2025): दिल्ली में सरकार बदलते ही अफसरों के रवैये पर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की कि विधायकों के पत्रों, कॉल्स और संदेशों को अधिकारी नजरअंदाज कर रहे हैं। इस पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर निशाना साधा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दस साल तक भाजपा ने दिल्ली के अफसरों को यही सिखाया कि वे आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों की बात न सुनें। अब जब भाजपा खुद सरकार में आई है, तो उसे अफसरों की मनमानी समझ आ रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “पहले भाजपा इन्हीं अधिकारियों की तरफदारी करती थी, अब उन्हें कर्तव्य सिखाया जा रहा है।” भारद्वाज ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी सरकार में थी, तब अफसरों को मंत्रियों के फोन न उठाने और पत्रों का जवाब न देने की छूट दी गई थी। लेकिन अब भाजपा सरकार में आने के बाद उसे अहसास हो रहा है कि यह लोकतंत्र के लिए कितना खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र को कमजोर किया जाता है, तो इसका नुकसान जनता को ही उठाना पड़ता है। उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि वे प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें, ताकि जनता को सही तरीके से लाभ मिल सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।