दिल्ली में जलभराव पर मनीष सिसोदिया का तंज, “डबल इंजन की नाव में सवारी”

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 मार्च, 2025): दिल्ली में जलभराव की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि यह नई सरकार के यमुना सफाई प्लान का हिस्सा हो सकता है। उनका तंज था कि अगर मोहल्लों का सीवर गलियों में ही रोक लिया जाए और यमुना में न जाने दिया जाए, तो नदी खुद-ब-खुद साफ हो जाएगी।

सिसोदिया ने व्यंग्य करते हुए लिखा कि शायद नए भाजपा विधायक को पानी भरी सड़कों पर नाव चलाना पसंद है, इसलिए यह जलभराव कराया गया है। उन्होंने इस पूरी स्थिति को “डबल इंजन की नाव में सवारी” करार दिया।

गौरतलब है कि दिल्ली में हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है, और आम आदमी पार्टी अब विपक्ष में है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।