गौतमबुद्ध नगर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का भव्य स्वागत
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (18 मार्च 2025): गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को बधाइयाँ देने वालों का तांता लगा रहा। सोमवार, 17 मार्च को उनके निवास सेक्टर ईटा पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अभिषेक शर्मा का सम्मान किया। स्वागत समारोह में उन्हें पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगा नजर आया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने इस अवसर पर बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। अभिषेक शर्मा ने कहा, “मैं पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को सभी वरिष्ठजनों और सहयोगियों के साथ मिलकर आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। हमारा लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाना है और इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।”

इस भव्य स्वागत समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें अरुण शर्मा, वीरेन्द्र भाटी, देवा भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, बलराज भाटी, अर्पित तिवारी, रोहित शर्मा, मनोज प्रधान, महेश शर्मा, संजय भाटी, ओमकार भाटी, कपिल गुर्जर, अतुल शर्मा, सरजीत गुर्जर, उमेश भाटी, रजनी तोमर, बीना शुक्ला और उषा वत्स सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल थे।

इस कार्यक्रम ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भर दिया और जिले में पार्टी संगठन को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। पार्टी सरकारी कार्यकर्ताओं ने अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में भाजपा को जिले में और मजबूती प्रदान करने की शपथ ली, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को एक बार फिर बड़ी सफलता मिल सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।