ग्रेटर नोएडा, (18 मार्च 2025): ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में पकड़ा गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शहृदेश कठेरिया ने जानकारी दी कि थाना सूरजपुर पुलिस 17 मार्च की रात मोजरबियर गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पकड़े गए बदमाश की पहचान अशोक निवासी ग्राम बाग बधिक, थाना सहपऊ, जिला हाथरस के रूप में हुई है, जो वर्तमान में झुग्गी-झोपड़ी, रेलवे स्टेशन के पास, थाना दादरी, गौतम बुद्ध नगर में रह रहा था।
जांच में पता चला कि आरोपी अशोक पर थाना सूरजपुर में गैंगस्टर एक्ट (धारा 2/3) के तहत मुकदमा दर्ज था और वह अक्टूबर 2023 से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसे भगोड़ा घोषित किया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹20,000 का इनाम घोषित था। पुलिस अब आरोपी से जुड़ी अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।