दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा इंडिया इस्लामिक सेंटर में भव्य रोज़ा इफ्तार का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (17 मार्च 2025): रमज़ान के पाक महीने में रोज़ा इफ्तार का विशेष महत्व होता है, जहां विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ आकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री आशीष सूद, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद, अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी नसरीन शेख, दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और शाहनवाज हुसैन, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आतिफ रशीद, तथा दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी कारी मोहम्मद हारून सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल रहीं। सभी ने रोज़ादारों के साथ इफ्तार किया और रमज़ान की मुबारकबाद दी।

दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस अब्बासी ने इस अवसर पर कहा कि रमज़ान का महीना इबादत और आपसी भाईचारे को मज़बूत करने का समय होता है। उन्होंने कहा कि इस इफ्तार कार्यक्रम के माध्यम से सभी समुदायों को एकजुट करने और देश की तरक्की के लिए दुआ करने का संदेश दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह आयोजन उसी भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी इरफान सलमानी, नासिर रजा, इमतियाज अहमद, जुल्फिकार, आस मोहम्मद मालिक, इकरार कुरैशी, मुस्तफा सिद्दीकी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने आपसी सौहार्द और एकता का परिचय देते हुए रोज़ा इफ्तार किया और देश की खुशहाली व शांति के लिए प्रार्थना की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।