नई दिल्ली (17 मार्च, 2025): वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नेतृत्व में आज 17 मार्च को जंतर मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ किया जा रहा है, जिसे अल्पसंख्यक समुदाय अपनी संपत्तियों को हड़पने की साजिश बता रहा है।
मिल्लत-ए-इस्लामिया से जुड़े कई संगठनों और सैकड़ों लोगों के इस प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना है। विरोध करने वालों का कहना है कि यह बिल वक्फ संपत्तियों के अधिकारों को कमजोर करेगा, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस मुद्दे पर पहले से ही देशभर में बहस और बयानबाजी जारी है, लेकिन अब समुदाय के लोग सड़कों पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे। विरोध प्रदर्शन आज सुबह 11 बजे से जंतर मंतर, दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।