ग्रेटर नोएडा के जेवर में तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण, पुलिस ने शुरू की तलाश
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (15 मार्च 2025): ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया। यह घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है, जब बच्चे का अपहरण मौहल्ला चौथाईया पट्टी से हुआ।
सूत्रों के अनुसार, मुस्तकीम के तीन वर्षीय बेटे हमजा को दो बुर्काधारी महिलाएं उठाकर ले गईं। बच्चा अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित चौक पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गया। इस घटना के बाद, हमजा के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने तुरंत परिवार को सूचित किया।
बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने जेवर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो बुर्काधारी महिलाएं बच्चे को गोद में लेकर जाती हुई दिखाई दीं।
जेवर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा बच्चे की तलाश जारी है। इस बीच, क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा जा रहा है, ताकि महिलाओं की पहचान की जा सके और बच्चे को जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।
पुलिस का कहना है कि वह पूरी तन्मयता से काम कर रही है और मामले का जल्द समाधान करने का प्रयास कर रही है। इस घटना ने क्षेत्रीय लोगों को चिंता में डाल दिया है और सभी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।