ग्रेटर नोएडा (14 मार्च 2025): ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में गुरुवार शाम एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान का नुकसान हुआ। यह घटना दादरी थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित हरीश वॉच एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में घटी।
सूत्रों के अनुसार, शोरूम में आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई, और आग फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गई। शोरूम में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, टीवी, फ्रिज, और अन्य सामानों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलने पर, दादरी पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तीन दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। दमकल अधिकारियों के अनुसार, शोरूम के अंदर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान होने के कारण आग फैलने में ज्यादा समय नहीं लगा। स्थानीय प्रशासन ने आग की घटना के बाद शोरूम मालिक से संपर्क किया है और आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।