सूर्यास्त के बाद महिला की गिरफ्तारी पर कोर्ट सख्त, अवैध गिरफ्तारी मानते हुए आरोपी रिहा
दिल्ली में न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल उठाते हुए द्वारका कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने हत्या के एक मामले में महिला आरोपी अन्नू यादव की गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही मामले के अन्य दो आरोपियों सुमन यादव और विक्रम यादव को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
अधिक पढ़ें...