दिल्ली में खुले नालों को लेकर AAP ने BJP पर क्या आरोप लगाए

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (17 मई 2026): आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में खुले नालों (Open Drain) में गिरकर हो रही मौतों को लेकर बीजेपी सरकार और नगर निगम (MCD) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के सह प्रभारी नगर निगम प्रवीण कुमार ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की “चार इंजन की सरकार” होने के बावजूद लगातार लापरवाही सामने आ रही है और आम लोगों की जान जा रही है।

प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले दो से ढाई महीनों में एमसीडी के खुले नालों में गिरने से पांच से छह लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने रोहिणी में एक युवक, बुराड़ी में एक बच्ची और दिलशाद गार्डन में राहुल सिंह की मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि इन घटनाओं ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मांग की कि सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों (Officials) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपये का मुआवजा (Compensation) दिया जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता के नशे में जनता की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रही है।

आम आदमी पार्टी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बारिश का मौसम करीब आने के बावजूद नालों की डिसिल्टिंग (Desilting) का काम सही तरीके से नहीं किया जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही के कारण हो रही मौतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार को जवाबदेही तय करनी होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।