New Delhi News (17 मई 2026): केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री Piyush Goyal 18 मई 2026 को भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे Bharat Mandapam के समिट रूम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होगा।
भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) का संयुक्त आयोजन India Trade Promotion Organisation (ITPO) एवं Confederation of All India Traders (CAIT) द्वारा किया जा रहा है। यह पहल प्रधानमंत्री Narendra Modi के “वोकल फॉर लोकल”, “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” विज़न को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Praveen Khandelwal, सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री; ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य देशभर के व्यापारियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमियों, कारीगरों एवं स्वदेशी उद्योगों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों से जोड़ना है। वेबसाइट लॉन्च को भारतीय व्यापार के लिए एक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख व्यापारिक नेता, उद्योग प्रतिनिधि, उद्यमी एवं विभिन्न हितधारक शामिल होंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।