New Delhi News (17/05/2026): दिल्ली के शाहदरा (Shahdara) इलाके में स्थित मानसरोवर पार्क (Mansarovar Park) में शनिवार देर रात एक चार मंजिला रिहायशी इमारत (Residential Building) में भीषण आग लग गई। आग लगने की यह घटना मदर डेयरी वाली गली स्थित D-45 मकान में हुई, जहां ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में रखे घरेलू सामान में अचानक आग भड़क उठी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) को सूचना दी।
फायर विभाग के अनुसार रात 12:03 बजे आग लगने की कॉल प्राप्त हुई। इसके बाद मौके पर 3 वाटर टेंडर (Water Tender) और 1 वाटर बाउजर (Water Bowser) भेजा गया। स्टेशन ऑफिसर विनोद और स्टेशन ऑफिसर सुरेंद्र के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चलाकर G+4 बिल्डिंग की अलग-अलग मंजिलों से 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया था, जिससे कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत (Breathing Problem) होने लगी। सभी घायलों को CATS एम्बुलेंस की मदद से गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB Hospital) ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर मधु की निगरानी में सभी को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
आग से प्रभावित लोगों में वंशिका (20 वर्ष), तनिष्का सोनी (19 वर्ष), दुर्गेश (49 वर्ष), योगेश वर्मा (50 वर्ष), राज रानी (65 वर्ष), अरुण गर्ग (48 वर्ष), अनन्या (12 वर्ष), रेनू गर्ग (19 वर्ष) और प्रतीक गर्ग (19 वर्ष) शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग पार्किंग एरिया में रखे घरेलू सामान से शुरू हुई थी। फिलहाल दिल्ली फायर सर्विस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।