दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और हवाओं से बढ़ी ठंडक
नई दिल्ली समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से हल्की बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। फरवरी और मार्च की शुरुआत में जहां लोग तेज गर्मी से परेशान थे, वहीं अब मौसम सुहावना हो गया है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
अधिक पढ़ें...