‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ बनेगा देश की आर्थिक ताकत का प्रतीक

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (18 मई 2026): देश के व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र (Trade & Industry) को नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ की वेबसाइट लॉन्च कर दी गई। इस मौके पर सांसद एवं कैट (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री Praveen Khandelwal और केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने इस महोत्सव को भारत की आर्थिक शक्ति और स्वदेशी उत्पादों (Swadeshi Products) का सबसे बड़ा मंच बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि 25 नवंबर 2025 व्यापार जगत के लिए ऐतिहासिक तारीख बनेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्वदेशी मेले की परिकल्पना रखते हुए कहा था कि देश में ऐसा मंच होना चाहिए जो भारत की ताकत को दुनिया के सामने पेश कर सके। आज वही विचार ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ के रूप में एक मिशन बन चुका है।

उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचेगा। जो छोटे व्यापारी और उद्यमी खर्च के कारण दिल्ली नहीं आ पाते, उनके लिए स्पॉन्सरशिप और सब्सिडी (Subsidy) की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी कंज्यूमर इकॉनमी (Consumer Economy) बनने के साथ-साथ अब मैन्युफैक्चरिंग हब (Manufacturing Hub) के रूप में भी तेजी से उभर रहा है।

इस दौरान ITPO और CAIT के बीच एमओयू (MOU) भी साइन किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि यह व्यापार महोत्सव 12 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होगा और इसे भविष्य में IITF की तरह वार्षिक आयोजन (Annual Event) बनाया जाएगा। लगभग 40 देशों से संपर्क किया जा रहा है और इंडियन डायसपोरा (Indian Diaspora) की भी इसमें बड़ी भागीदारी रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ITPO और CAIT की साझेदारी भारत के व्यापारिक भविष्य को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी संस्थाओं को साथ जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “हमें छोटे लक्ष्य नहीं बल्कि लंबी छलांग लगाने की सोच रखनी होगी। भारत के लोगों में जो उत्साह है, उसे देखकर लगता है कि दुनिया की कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती।”

पीयूष गोयल ने भारत मंडपम को पूरे भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक विविधता का संगम बताते हुए कहा कि यहां देश के हर राज्य के स्वदेशी उत्पाद देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सुनियोजित रणनीति (Strategy) के तहत भारत मंडपम और यशोभूमि जैसे विश्वस्तरीय केंद्र विकसित किए हैं। उन्होंने 1 ट्रिलियन डॉलर एक्सपोर्ट (Export Target) का लक्ष्य दोहराते हुए कहा कि बड़ा लक्ष्य लेकर ही देश तेजी से आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि स्वदेशी मेले में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां प्रदर्शित होने वाले उत्पाद ‘मेड इन इंडिया’ (Made in India) हों।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।