जेएनयू हॉस्टल मेस में वेज-नॉन वेज नोटिस को लेकर उपजा विवाद
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के माही-मांडवी हॉस्टल में मेस में लगाए गए 'वेज-नॉन वेज नोटिस' को लेकर छात्रों के बीच विवाद गहरा गया। छात्रों ने इसे सांप्रदायिक और भेदभावपूर्ण बताते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रशासन ने यह नोटिस हटा लिया है। छात्र संगठनों का कहना है कि यह कदम संस्थान के बहुलतावादी और समावेशी माहौल के खिलाफ है।
अधिक पढ़ें...