“देश के श्रमिक हैं देश की धड़कन”: सीएम रेखा गुप्ता | विश्वकर्मा दिवस

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (16/09/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने वीआर मेट्रोपॉलिटन मॉल में आयोजित विश्वकर्मा पूजा उत्सव में श्रमिकों और कारीगरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा भाई-बहनों की मेहनत और कौशल ही दिल्ली और देश की धड़कन हैं। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को राष्ट्रनिर्माण का आधार बताते हुए कहा कि आपके श्रम से ही सपनों का भारत खड़ा है और कल का भविष्य गढ़ा जाता है।

श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का वादा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर श्रमिक के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे न्यूनतम मजदूरी की बराबरी और बढ़ोतरी की बात हो, पक्के घर का सपना हो, बच्चों की शिक्षा का सहारा या बीमारी के समय निःशुल्क इलाज हर स्तर पर श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित और गरिमामय बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

आयुष्मान भारत योजना का मिलेगा लाभ

रेखा गुप्ता ने इस मौके पर बताया कि दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है। इसके तहत हर श्रमिक परिवार को अब ₹10 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा और दिल्ली सरकार इसे प्राथमिकता के साथ लागू कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को श्रेय

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी जी के समर्पण और परिश्रम से ही आज श्रमिक कल्याण राष्ट्रीय प्राथमिकता बना है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे और श्रमिक समुदाय के योगदान को सम्मानित किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।