New Delhi News (16/09/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को याद करते हुए कहा कि “वर्षों तक प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की लाइफ लाइन बनकर काम किया, लेकिन पिछली सरकारों ने हमेशा उनके लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। पहली बार दिल्ली में वो सरकार है जो उनके कार्यों को दिल से सराह रही है।” मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार सुबह कर्तव्य पथ पर ‘थैंक्यू मोदी जी सेवा वॉक’ का आयोजन किया जाएगा और राजधानी बड़े धूमधाम से सेवा पखवाड़ा योजना के तहत उत्सव मनाएगी।
वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाने वाला एक विशेष गीत भी लॉन्च किया है। इस गीत को दिल्ली के बच्चों ने 12 भाषाओं में गाकर प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “यह पहल न केवल भाषाई विविधता (linguistic diversity) को सशक्त करती है, बल्कि बच्चों में अपनी भाषा के प्रति गर्व और उसके प्रयोग (usage) को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।